राज्य निर्वाचन आयोग के एक मुख्य अधिकारी के द्वारा यह कहा गया कि सभी वार्ड मेंबरों में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। और उनका कहना है कि कोई भी अप्रिय घटना चुनाव प्रक्रिया के दौरान सूचित नहीं हुई है। इस चुनाव में मुख्यतः भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेश के बीच मुकाबला था। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1.45 करोड़ से भी अधिक वोट का उपयोग करने के पात्र हैं। दिल्ली नगर निगम के चुनाव के दौरान 1349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।
- अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि दिल्ली में सभी वार्ड में शाम 5:30 बजे तक 50.47% मतदान दर्ज किया गया।
- राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा दिए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05, 358 हैं।
- वोटिंग के लिए 13,638 मतदान केंद्र राजधानी दिल्ली में स्थापित किए गए थे।
- निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण अनुभव के लिए व दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के लिए 68 मॉडल वोटिंग सेंटर स्थापित किए गए और इतनी ही ‘पिंक वोटिंग सेंटर भी स्थापित किए गए थे।